Showing posts with label Gnarly. Show all posts
Showing posts with label Gnarly. Show all posts

Thursday, October 11, 2018

*_डेली का डोज 11 October 2018_*

*_डेली का डोज 11
October 2018_*http://wwwvestigecom.blogspot.com/2018/10/important-current-affairs-questions-11.html

👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇


*_1. हाल ही में रायबरेली के पास किस रेलगाड़ी के डिब्बे पटरी से उतरने के कारण हुए हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई?_*
a.    राजधानी एक्सप्रेस
b.    हावड़ा एक्सप्रेस
c.    न्यू फरक्का एक्सप्रेस
d.    जम्मू तवी एक्सप्रेस
*_2. हाल ही में पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI का चीफ किसे नियुक्त किया गया है?_*
a.    जनरल असीम मुनीर
b.    जनरल नवीद मुख्तार
c.    जनरल वसीम अख्तर
d.    जनरल अकबर खान
*_3. हाल ही में भारतीय वायुसेना द्वारा लॉन्च की गई मोबाइल हेल्थ एप्लीकेशन का क्या नाम है?_*
a.    माय हेल्थ मीटर
b.    हेल्थ बटन
c.    मेडि-फोरम
d.    मेड-वॉच
*_4. निम्नलिखित में से किस कम्पनी को हाल ही में अंतर्राष्ट्रीय सामाजिक सुरक्षा संघ (ISSA) गुड प्रैक्टिस अवार्ड प्रदान किया गया?_*
a.    LIC
b.    ESIC
c.    SBI
d.    ICICI
*_5. युवा ओलिंपिक, 2018 में लड़कियों के 44 किलोग्राम वर्ग में जुडो में किस भारतीय खिलाड़ी ने रजत पदक जीता है?_*
a.    सरिता कोचर
b.    मंजुला प्रधान
c.    तबाबी देवी
d.    ग्यांसू होनिकी
*_6. अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सऊदी अरब के किस वरिष्ठ पत्रकार की गुमशुदगी पर चिंता जताई है?_*
a.    जमाल खशोज्जी
b.    इब्राहिम लोन
c.    गोश्किव ब्रूना
d.    अब्दुला अल यमन
*_7. हाल ही में किस वैश्विक संस्था द्वारा किये गये सर्वेक्षण में बताया गया है कि कोका-कोला तथा नेस्ले सबसे अधिक प्लास्टिक प्रदूषण फैलाने वाली कम्पनियां हैं?_*
a.    डब्ल्यूडब्ल्यूएफ
b.    यूनेस्को
c.    ग्रीनपीस
d.    गूगल 
*_8. इंटरगर्वमेंटल पैनल ऑफ क्लाइमेट चेंज (आईपीसीसी) की हालिया रिपोर्ट के अनुसार 2030  तक दुनिया का तापमान कितना बढ़ जाएगा?_*
a.    1.5 डिग्री
b.    2.0 डिग्री
c.    2.5 डिग्री
d.    3 डिग्री
*_9. सड़क परिवहन मंत्रालय द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार भारत में प्रत्येक घंटे कितने लोग सड़क हादसों में मारे जाते हैं?_*
a.    120
b.    88
c.    57
d.    17
*_10. हाल ही में किसने संयुक्त राष्ट्र (यूएन) में अमेरिका की राजदूत पद से इस्तीफा दे दिया?_*
a.    विक्टर जोसेफ
b.    निकोल ब्रॉडवे
c.    निक्की हेली
d.    एंजलिना मार्कर

*_उत्तर:_*
1. c. न्यू फरक्का एक्सप्रेस
_विवरण: रायबरेली के हरचंदपुर स्टेशन के पास न्यू फरक्का एक्सप्रेस की इंजन समेत पांच बोगियां बुधवार तड़के पटरी से उतर गईं. इस हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई, जबकि 35 अन्य घायल हैं._
2. a. जनरल असीम मुनीर
_विवरण: पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के नए चीफ जनरल असीम मुनीर नियुक्त किये गये हैं._
3. d. मेड-वॉच
_विवरण: भारतीय वायुसेना ने हाल ही में MedWatch नामक मोबाइल हेल्थ एप्लीकेशन लांच की है, इस एप्प पर यूजर्स को फर्स्ट ऐड, स्वास्थ्य तथा पोषण सम्बन्धी जानकारी मिलेगी._
4. b. ESIC
_विवरण: कर्मचारी राज्य बीमा कारपोरेशन (ESIC) को अंतर्राष्ट्रीय सामाजिक सुरक्षा संघ (ISSA) गुड प्रैक्टिस अवार्ड प्रदान किया गया._
5. c. तबाबी देवी
_विवरण: तबाबी देवी थान्गजम ने युवा ओलिंपिक, 2018 में लड़कियों के 44 किलोग्राम वर्ग में जुडो में रजत पदक जीता._
6. a. जमाल खशोज्जी
_विवरण: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सऊदी अरब के वरिष्ठ पत्रकार जमाल खशोज्जी की गुमशुदगी पर चिंता जताई है._
 
7. c. ग्रीनपीस
_विवरण: ग्रीनपीस द्वारा प्लास्टिक प्रदूषण पर एक हालिया रिपोर्ट जारी की गई है. रिपोर्ट के अनुसार कोका कोला, पेप्सिको और नेस्ले विश्व भर में सबसे अधिक प्लास्टिक कचरा फैलाती हैं._
8. a. 1.5 डिग्री
_विवरण: आईपीसीसी द्वारा जारी रिपोर्ट में चेतावनी दी गई है कि ग्रीन हाउस गैसों के मौजूदा उत्सर्जन स्तर को देखते हुए 2030  तक दुनिया का तापमान 1.5 डिग्री तक बढ़ जाएगा._
 
9. d. 17
_विवरण: सड़क परिवहन मंत्रालय की इस रिपोर्ट के अनुसार सड़क दुर्घटनाओं में पिछले साल एक लाख 47 हजार 913 मारे गए और चार लाख 70 हजार 975 लोग घायल हुए हैं. प्रत्येक घंटे 17 लोगों की अनुमानतः मौत हुई है._
10. c. निक्की हेलीउ
_विवरण: संयुक्त राष्ट्र (यूएन) में अमेरिका की राजदूत निक्की हेली ने इस्तीफा दे दिया. अमेरिकी मीडिया के अनुसार, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने इसे स्वीकार भी कर लिया है._
ऐसी पोस्ट और पाने के लिये jude rhe hmare sath me
  Thanks 💐💐💐💐