Friday, October 12, 2018

*_डेली का डोज 12 October 2018_*

*_डेली का डोज 12 October 2018_*
👇👇👇👇👇👇👇


*_1. पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय द्वारा कब से देश के 24 राज्यों और तीन केंद्र शासित प्रदेशों में भारत का पहला राष्ट्रीय पर्यावरण सर्वेक्षण कराये जाने की घोषणा की गई?_*
a.    जनवरी 2020
b.    अप्रैल 2019
c.    जनवरी 2019 
d.    अप्रैल 2020

*_2. निम्नलिखित में से किसे हाल ही में भारत का नया सॉलिसिटर जनरल नियुक्त किया गया?_*
a.    अरुण वर्मा
b.    आदेश मलिक
c.    तुषार मेहता
d.    विपिन कृपाल

*_3. निम्नलिखित में से किस यूनिवर्सिटी द्वारा विश्व की पहली बायोइलेक्ट्रिक मेडिसिन विकसित की गई?_*
a.    मेसाचुसेट्स यूनिवर्सिटी
b.    कैलगिरी यूनिवर्सिटी
c.    यूनिवर्सिटी ऑफ़ कोलम्बिया
d.    वाशिंगटन यूनिवर्सिटी

*_4. हाल ही में दक्षिण भारतीय राज्यों में आये चक्रवातीय तूफ़ान का क्या नाम है?_*
a.    गंजम
b.    तितली
c.    बिजली
d.    दोराहा

*_5. एसिड अटैक पीड़िताओं के लिए चलाए जा रहे किस कैफे को हटाने के लिए सुप्रीम कोर्ट ने नौ महीने का वक्त दिया है?_*
a.    शीरोज़ हैंगआउट
b.    हीरोज़ कैफ़े
c.    सरवाइवर्स कैफ़े
d.    नो अटैक हैंगआउट 

*_6. निम्नलिखित में से किसे हाल ही में IDBI बैंक का सीईओ बनाया गया है?_*
a.    संजय सिन्हा
b.    आशुतोष प्रभाकर
c.    विवेक चंद्रा
d.    राकेश शर्मा

*_7. बॉस्टन कंसल्टिंग ग्रुप (बीसीजी) के मुताबिक किस वर्ष तक भारत दुनिया का 11वां सबसे अमीर देश बन जाएगा?_*
a. साल 2040
b. साल 2030
c. साल 2050
d. साल 2022

*_8. एचएसबीसी की सालाना एक्सपैट एक्सप्लोरर रिपोर्ट के अनुसार, रहने और काम करने के लिए दुनिया का सबसे अच्छा देश कौन सा है और वह पिछले चार साल से इस सूची में शीर्ष पर है?_*
a. सिंगापुर
b. भारत
c. नेपाल
d. चीन

*_9. किस अफ्रीकी देश ने देश में चीन के साथ $40 करोड़ की लागत वाले 'मममाह एयरपोर्ट' बनाने का सौदा रद्द कर दिया है?_*
a. गिनी बिसाऊ
b. सियरा लियोन
c. अंगोला
d. घाना

*_10. हेनली पासपोर्ट इंडेक्स 2018 के मुताबिक, सिंगापुर को पछाड़ किस देश का पासपोर्ट दुनिया का सबसे शक्तिशाली पासपोर्ट बन गया है?_*
a. नेपाल
b. चीन
c. भारत
d. जापान

*_11. निम्न में से किसने 10 अक्टूबर 2018 को एशियन पैरा गेम्स इतिहास में स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले भारतीय तीरंदाज़ बन गए?_*
a. अभिषेक वर्मा
b. हरविंदर सिंह
c. रजत चौहान
d. इनमें से कोई नहीं

*_12. रिसर्च फर्म ऑक्सफेम द्वारा मंगलवार को जारी रिपोर्ट के अनुसार, असमानता दूर करने की प्रतिबद्धता के मामले में 157 देशों की सूची में कौन सा देश 147वें स्थान पर है?_*
a. नेपाल
b. चीन
c. भारत
d. रूस


*_उत्तर:_*
1. b. जनवरी 2019
_विवरण: पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय द्वारा हाल ही में घोषणा की गई कि जनवरी 2019 से देश के 24 राज्यों और तीन केंद्र शासित प्रदेशों के 55 जिलों में भारत का पहला राष्ट्रीय पर्यावरण सर्वेक्षण (एनईएस) आयोजित किया जायेगा._
2. c. तुषार मेहता
_विवरण: देश के वरिष्ठ वकील तुषार मेहता को भारत का नया सॉलिसिटर जनरल नियुक्त किया गया है. वर्तमान में वह एडिशनल सॉलिसिटर जनरल हैं._
3. d. वाशिंगटन यूनिवर्सिटी
_विवरण: अमेरिका की नॉर्थवेस्टर्न यूनिवर्सिटी तथा वाशिंगटन यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ़ मेडिसिन द्वारा दावा किया गया है कि उन्होंने विश्व की पहली बायोइलेक्ट्रिक मेडिसिन विकसित की है._
4. b. तितली
_विवरण: बंगाल की खाड़ी की ओर सक्रिय चक्रवातीय तूफान ‘तितली’ का आंशिक असर बिहार में भी दिखेगा. ‘तितली’ का लैंडफॉल ओडिशा के गोपालपुर से  86 किमी दक्षिण-पश्चिम में रहा._
5. a. शीरोज़ हैंगआउट
_विवरण: एसिड अटैक पीड़िताओं के लिए चलाए जा रहे शीरोज हैंगआउट कैफे को हटाने के लिए सुप्रीम कोर्ट ने नौ महीने का वक्त दिया है._
6. d. राकेश शर्मा
_विवरण: केनरा बैंक के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी पद से सेवानिवृत्त हुए राकेश शर्मा ने सार्वजनिक क्षेत्र के आईडीबीआई बैंक के प्रबंध निदेशक और सीईओ का पदभार संभाला है._
 
7. d. साल 2022
_विवरण: बॉस्टन कंसल्टिंग ग्रुप (बीसीजी) के मुताबिक साल 2022 तक भारत दुनिया का 11वां सबसे अमीर देश बन जाएगा. आने वाले समय में भारतीयों की संपत्तिब काफी तेजी से बढ़ने वाली है. यह रिपोर्ट बॉस्टन कंसल्टिं ग ग्रुप (बीसीजी) ने जारी की है._
8. a. सिंगापुर
_विवरण: एचएसबीसी की सालाना एक्सपैट एक्सप्लोरर रिपोर्ट के अनुसार, रहने और काम करने के लिए दुनिया का सबसे अच्छा देश सिंगापुर है और वह पिछले चार साल से इस सूची में शीर्ष पर है. इस रिपोर्ट में न्यूज़ीलैंड दूसरे और जर्मनी तीसरे स्थान पर है._
 
9. b. सियरा लियोन
_विवरण: अफ्रीकी देश सियरा लियोन ने देश में चीन के साथ $40 करोड़ की लागत वाले 'मममाह एयरपोर्ट' बनाने का सौदा रद्द कर दिया है जिस पर पूर्व राष्ट्रपति अर्नेस्ट बाइ कोरोमा ने हस्ताक्षर किए थे. बतौर सरकार, यह परियोजना खर्चीली है._
10. d. जापान
_विवरण: हेनली पासपोर्ट इंडेक्स 2018 के मुताबिक, सिंगापुर को पछाड़ जापान का पासपोर्ट दुनिया का सबसे शक्तिशाली पासपोर्ट बन गया है. इस महीने की शुरुआत में म्यांमार से 'वीज़ा ऑन अराइवल' की अनुमति मिलने के बाद जापानी नागरिक 190 देशों में 'वीज़ा ऑन अराइवल' सुविधा का लाभ ले सकते हैं._
11. b. हरविंदर सिंह
_विवरण: हरविंदर सिंह 10 अक्टूबर 2018 को एशियन पैरा गेम्स इतिहास में स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले भारतीय तीरंदाज़ बन गए. उन्होंने यह उपलब्धि सिंगल्स रिकर्व ओपन W2/ST स्पर्धा में चीनी तीरंदाज़ को फाइनल में 6-0 से हराकर हासिल की._
12. c. भारत
_विवरण: रिसर्च फर्म ऑक्सफेम द्वारा मंगलवार को जारी रिपोर्ट के अनुसार, असमानता दूर करने की प्रतिबद्धता के मामले में 157 देशों की सूची में भारत 147वें स्थान पर है. वहीं, स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा और सामाजिक संरक्षण पर खर्च के मामले में भारत 151वें, श्रमिक अधिकारों और मज़दूरी के मामले में 141वें और कराधान नीतियों के मामले में 50वें स्थान पर है_

No comments:

Post a Comment