Sunday, October 14, 2018

_डेली का डोज 15 October 2018_

*_डेली का डोज 15 October 2018_*👇👇👇👇👇👇👇👇


*_1. निम्नलिखित में से किसने हाल ही में अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट के 114वें न्यायाधीश के रूप में शपथ ग्रहण की है?_*
a.    ब्रेट कावानाह
b.    जॉर्ज टॉमवुड
c.    केल्विन रोबर्ट्स
d.    ड्यूक मिल्टन

*_2. किस राज्य के जेल प्रशासन ने देश में पहली बार कैदियों को अपने परिवार और रिश्तेदारों को वीडियो कॉल करने की सुविधा प्रदान की है?_*
a.    तमिलनाडु
b.    गुजरात
c.    असम
d.    महाराष्ट्र

*_3. केन्द्रीय गृह मंत्रालय ने रैपिड एक्शन फ़ोर्स की कितनी नई बटालियनों को मंज़ूरी प्रदान की है?_*
a.    चार
b.    पांच
c.    छह
d.    सात

*_4. भारत में किस स्थान पर एशिया के पहले डॉल्फिन रिसर्च सेंटर की स्थापना किये जाने की घोषणा की गई है?_*
a.    भुवनेश्वर
b.    पटना
c.    पुणे
d.    कोझीकोड

*_5. हाल ही में किस क्षेत्र में उगाये जाने वाले अल्फोंसो आम को जीआई टैग प्रदान किया गया है?_*
a.    कोंकण
b.    मधेपुरा
c.    त्रिचूर
d.    बेलापुरी

*_6. हाल ही में किस राज्य के सबरीमाला मंदिर में सभी उम्र की महिलाओं को प्रवेश की अनुमति देने वाले संविधान पीठ के फैसले को लेकर सुप्रीम कोर्ट में पुनर्विचार याचिका दायर की गई है?_*
a.    केरल
b.    कर्नाटक
c.    तमिलनाडु
d.    पंजाब

*_7. केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने कंपनियों के लिए 2017-18 का आयकर रिटर्न और ऑडिट रिपोर्ट दाखिल करने की अंतिम तिथि 15 अक्टूबर से बढ़ाकर कितने अक्टूबर कर दी?_*
a.    25 अक्टूबर
b.    28 अक्टूबर
c.    31 अक्टूबर
d.    20 अक्टूबर

*_8. हाल ही में किस देश ने अपने युद्धपोत से विश्व युद्ध-II का प्रतीक 'उगते सूर्य' वाला झंडा हटाने की दक्षिण कोरिया की मांग को खारिज किया है और इंटरनैशनल फ्लीट रिव्यू (नौसेना अभ्यास) से हट गया है?_*
a.    नेपाल
b.    चीन
c.    भारत
d.    जापान

*_9. चीन और किस देश के बीच व्यापार युद्ध के गहराने और बीजिंग की ओर से दक्षिण चीन सागर में सैन्य मौजूदगी में वृद्धि करने को लेकर बढ़ते तनाव के बीच दोनों देशों के विदेश मंत्रियों ने बीजिंग में मुलाकात की?_*
a.    अमेरिका
b.    नेपाल
c.    रूस
d.    इराक

*_10. किस राज्य के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने हाल ही में निर्माण कुसुम योजना को लांच किया?_*
a.    पंजाब
b.    झारखण्ड
c.    ओडिशा
d.    तमिलनाडु

*_11. हाल ही में रायबरेली के पास किस रेलगाड़ी के डिब्बे पटरी से उतरने के कारण हुए हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई?_*
a.    राजधानी एक्सप्रेस
b.    हावड़ा एक्सप्रेस
c.    न्यू फरक्का एक्सप्रेस
d.    जम्मू तवी एक्सप्रेस
*_12. हाल ही में पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI का चीफ किसे नियुक्त किया गया है?_*
a.    जनरल असीम मुनीर
b.    जनरल नवीद मुख्तार
c.    जनरल वसीम अख्तर
d.    जनरल अकबर खान
*_13. हाल ही में भारतीय वायुसेना द्वारा लॉन्च की गई मोबाइल हेल्थ एप्लीकेशन का क्या नाम है?_*
a.    माय हेल्थ मीटर
b.    हेल्थ बटन
c.    मेडि-फोरम
d.    मेड-वॉच
*_14. निम्नलिखित में से किस कम्पनी को हाल ही में अंतर्राष्ट्रीय सामाजिक सुरक्षा संघ (ISSA) गुड प्रैक्टिस अवार्ड प्रदान किया गया?_*
a.    LIC
b.    ESIC
c.    SBI
d.    ICICI
*_15. युवा ओलिंपिक, 2018 में लड़कियों के 44 किलोग्राम वर्ग में जुडो में किस भारतीय खिलाड़ी ने रजत पदक जीता है?_*
a.    सरिता कोचर
b.    मंजुला प्रधान
c.    तबाबी देवी
d.    ग्यांसू होनिकी

*_उत्तर:_*
1. a. ब्रेट कावानाह
_विवरण: ब्रेट कावानाह ने अमेरिका के सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश के रूप में शपथ ली है. अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट के प्रधान न्यायाधीश जॉन रॉबर्ट्स ने शीर्ष अदालत के 114वें न्यायाधीश के रूप में शपथ दिलाई._
2. d. महाराष्ट्र
_विवरण: महाराष्ट्र में महिला कैदी और खुली जेल के कैदियों को जेल डिपार्टमेंट ने सुविधा दी है जिसके तहत पहली बार देश में जेल से स्मार्ट विडियो कॉलिंग की सुविधा शुरू की गई है._
3. b. पांच
_विवरण: केन्द्रीय गृह मंत्रालय ने रैपिड एक्शन फ़ोर्स की पांच नयी बटालियनों को मंज़ूरी दे दी है. इन पांच नयी बटालियनों को वाराणसी (उत्तर प्रदेश), हाजीपुर (बिहार), जयपुर (राजस्थान), मंगलोर (कर्नाटक) तथा नुह (हरियाणा) में तैनात किया जायेगा._
4. b. पटना
_विवरण: बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने हाल ही में घोषणा की है कि पटना में डॉल्फिन रिसर्च सेंटर की स्थापना की जाएगी. यह एशिया का पहला डॉल्फिन रिसर्च सेंटर होगा._
5. a. कोंकण
_विवरण: महाराष्ट्र के कोंकण क्षेत्र में स्थित रत्नागिरी, सिंधुदुर्ग, पालघर, ठाणे और रायगढ़ जिलों में पैदा होने वाले अल्फोंसो आम को हाल ही में ‘भौगोलिक चिन्ह’ (जीआई) के तौर पर पंजीकृत किया गया है._
6.a. केरल
_विवरण: केरल के सबरीमाला मंदिर में सभी उम्र की महिलाओं को प्रवेश की अनुमति देने वाले संविधान पीठ के फैसले को लेकर सुप्रीम कोर्ट में पुनर्विचार याचिका दायर की गई है._
7.c. 31 अक्टूबर
_विवरण: केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने कंपनियों के लिए 2017-18 का आयकर रिटर्न और ऑडिट रिपोर्ट दाखिल करने की अंतिम तिथि 15 अक्टूबर से बढ़ाकर 31 अक्टूबर कर दी._
8.d. जापान
_विवरण: जापान ने अपने युद्धपोत से विश्व युद्ध-II का प्रतीक 'उगते सूर्य' वाला झंडा हटाने की दक्षिण कोरिया की मांग को खारिज किया है और इंटरनैशनल फ्लीट रिव्यू (नौसेना अभ्यास) से हट गया है._
9.a. अमेरिका
_विवरण: चीन और अमेरिका के बीच व्यापार युद्ध के गहराने और बीजिंग की ओर से दक्षिण चीन सागर में सैन्य मौजूदगी में वृद्धि करने को लेकर बढ़ते तनाव के बीच दोनों देशों के विदेश मंत्रियों ने बीजिंग में मुलाकात की_.
10.c. ओडिशा
_विवरण: ओडिशा में मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने हाल ही में निर्माण कुसुम योजना को लांच किया, इस योजना के द्वारा निर्माण क्षेत्र में कार्यरत्त कामगारों के बच्चों को तकनीकी शिक्षा के लिए वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी._
11. c. न्यू फरक्का एक्सप्रेस
_विवरण: रायबरेली के हरचंदपुर स्टेशन के पास न्यू फरक्का एक्सप्रेस की इंजन समेत पांच बोगियां बुधवार तड़के पटरी से उतर गईं. इस हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई, जबकि 35 अन्य घायल हैं._
12. a. जनरल असीम मुनीर
_विवरण: पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के नए चीफ जनरल असीम मुनीर नियुक्त किये गये हैं._
13. d. मेड-वॉच
_विवरण: भारतीय वायुसेना ने हाल ही में MedWatch नामक मोबाइल हेल्थ एप्लीकेशन लांच की है, इस एप्प पर यूजर्स को फर्स्ट ऐड, स्वास्थ्य तथा पोषण सम्बन्धी जानकारी मिलेगी._
14. b. ESIC
_विवरण: कर्मचारी राज्य बीमा कारपोरेशन (ESIC) को अंतर्राष्ट्रीय सामाजिक सुरक्षा संघ (ISSA) गुड प्रैक्टिस अवार्ड प्रदान किया गया._
15. c. तबाबी देवी
_विवरण: तबाबी देवी थान्गजम ने युवा ओलिंपिक, 2018 में लड़कियों के 44 किलोग्राम वर्ग में जुडो में रजत पदक जीता._

No comments:

Post a Comment